Posts

Showing posts from July, 2023

संसार का सबसे महान कष्ट "दुःख"

Image
                   संसार में रात अच्छी होती है, कि दिन, पता नहीं लेकिन चारों ओर दु:खों की गोधूली बेला बिखरी हो तो दिन ही अच्छा लगता है क्योंकि दिन में कोई ना कोई तो खरी खोटी सुनाने आ ही जाता है जबकि कमबख्त रात में तो नींद भी दु:ख को हरने के लिए नहीं आती।                 संध्या तो सबसे बची रहती है क्योंकि संध्या के पास न तो खोने के लिए दिन है और ना ही बचाने के लिए रात, तो बेचारी करें भी तो क्या?                  संसार तो दिन में पैसा रात में कल की चिंता लिए परेशान है। दु:ख भी उसी एक निर्गुण रूप में सहायक है। बेचारा दुख भी क्या करें, सुख का एहसास दिलाने को अपने कुछ चक्की में चने के घुन के जैसे पटक रहा है, जबकि दोष इस सुख का ही है जो सबसे लुकाछिपी पानी के शरबत में शक्कर की तरह खेल रहा है और दुख को बदनाम कर रहा है। संसार भी पूर्णिमा की उजियारी को खूब मस्ती करता है और जैसे अमावस्या की काली रात आती है तब फिर पूर्णिमा की तारीफ करता है और अमावस्या अच्छा प्रभाव डाले इस फिराक में ईश्वर का ध्यान करता है और ईश्वर भी कहता अगर दु:ख न आता तो संसार को मैं भी याद ना आता तो अच्छा है कि संसार को मेरे नाम

मेरी तुच्छ इच्छा(My Insignificant Wish)

सबका भला करे भगवन, सबका मनचला करे भगवन,                     सब रहें एक-दूसरे की भलाई में,                      सब बोले बम-बम सबकी भलाई में, यही है कामना मेरी, न हो किसी को कामना घनेरी,                     क्योंकि इच्छाओ का अंत नहीं,                      इच्छाओ में ही भगवंत छूटा सही, करे कल्याण ईश्वर सबका, रहे सब, सबसे अच्छा,                     रहे सबका ध्यान शिक्षा, नीति एवं ईश्वर में,                      सबका ध्यान हो प्रत्येक गतिविधियों में, जो सुख है ज्ञानी के ज्ञान में, नहीं है मूर्ख के ध्यान में,                   मैं तो हु बहुत बड़ा अज्ञान,                      गलती हो तो छोटा समझ हटा देना ध्यान, सबका भला करे भगवन, सबका मनचला करे भगवन.                                        धन्यवाद आपका दिल से .                                           (WRITTEN BY ALOK DAKSH)                                  please like, share & visit this page and lines. ☺ #मातृ दिवस विशेष  #मेरी तुच्छ इच्छा(My Insignificant Wish) #"मेरी प्यारी माँ"("My Dearest Mother") # Mother's d